फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों संग बैठे भूख हड़ताल पर

Thu, 09 Apr 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा (ब्यूरो) । मौसम की मार से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने आंदोलन का एलान कर दिया है। पदाधिकारी किसानों संग बुधवार को मेजा के अकोढ़ा गांव में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मी रणजीत सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। हालांकि किसान भूख हड़ताल समाप्त तो कर दिया लेकिन तीन दिन के अंदर किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा न मिलने पर फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शुक्ल ने कहा कि बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की पकी-पकाई फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सिर्फ हवा में किसानों को मुआवजा देने की बात कर रही है। भूख हड़ताल पर बैठे कई किसानों ने कहा कि शासन-प्रशासन ने किसानों को मुआवजे के रूप में फूटी कौड़ी नहीं दी है। मौके पर राजस्व कर्मी पहुंच भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को समझा बुझाकर भूख हड़ताल तोड़वा दिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शुक्ल ने कहा कि अगर, तीन दिन के अंदर किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। मौके पर दर्जनों की तादाद में पार्टी पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें