फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारवादक असीम बनर्जी नहीं रहे

विज्ञापन
Sitarist asim banerjee is no more
विज्ञापन
प्रयागराज। सितार के जानेमाने शिक्षक कलाकार असीम कुमार बनर्जी के निधन पर शिक्षकों, कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। वह संगीत शिक्षक के साथ ही ऑल इंडिया रेडियो के अनुमोदित कलाकार भी थे। प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज में संगीत शिक्षक के रूप में उनकी नियुक्ति महान कवयित्री महादेवी वर्मा ने की थी। बलराम सिंह, पूर्व रजिस्ट्रार, प्रयाग संगीत समिति, चंद्र प्रकाश, अग्नि वर्मा आदि उनके शिष्यों में शामिल हैं।
विज्ञापन

बेटे अनूप बनर्जी ने कहा, वह नियमित अभ्यास करते थे। वह अनेक संगठनों से जुड़े रहे। बृहस्पतिवार को हुई सभा में अनूप कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव,राजेंद्र और नरेंद्र चटर्जी, पंडित राम कृष्ण, पंकज श्रीवास्तव आदि ने उनकी उपलब्धियों का बखान किया। प्रो.गिरीश चंद श्रीवास्तव, पंडित अनुपम राय, प्रो.साहित्य नाहर, प्रो जयंत खोत,प्रो.प्रेम कुमार मल्लिक,लोकेश शुक्ला. उर्मिला शर्मा आदि ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें