रक्षाबंधन के अवसर पर यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की 584 बसों में महिलाएं आठ अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कर सकेंगी। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की सिटी बसों में भी उक्त अवधि में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा।
रक्षाबंधन के अवसर पर यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की 584 बसों में महिलाएं आठ अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कर सकेंगी। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की सिटी बसों में भी उक्त अवधि में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। रक्षाबंधन के मौके पर भीड़ को देखते हुए बसों के 148 अतिरिक्त ट्रिप भी लगेंगे। बसों की अतिरिक्त ट्रिप लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी रूट पर लगेगी।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि भीड़ के हिसाब से ऑन डिमांड बसें भी चलेंगी। रक्षाबंधन को लेकर कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। रीजन की 560 साधारण एवं 24 ई-अटल सेवा में इन तीन दिनों के दौरान महिलाएं फ्री सफर करेंगी।