फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : सिराथू की सपा विधायक पल्लवी पटेल का ट्विटर अकाउंट हैक, डीजीपी को पत्र लिखकर जताई दुरुपयोग की आशंका

Thu, 12 Jan 2023 11:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल का ट्विटर हैंडल अकाउंट किसी ने हैक कर दिया। बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी होने पर विधायक ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर षड़यंत्र की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
पल्लवी पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल का ट्विटर हैंडल अकाउंट किसी ने हैक कर दिया। बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी होने पर विधायक ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर षड़यंत्र की आशंका जाहिर की है। उन्होंने हैकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर समर्थकों में भी मायूसी है।

विज्ञापन


सिराथू की सपा विधायक पल्लवी पटेल अपने ट्विटर अकाउंट में काफी सक्रिय रहती हैं। अपने विधान सभा क्षेत्र की समस्या के बाबत जानकारी होने पर वह अफसरों को ट्वीट करती रहती हैं। इस बीच 11 जनवरी को किसी हैकर ने विधायक का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। जिसकी वजह से विधायक अपना अकाउंट नहीं संचालित कर पा रही हैं। विधायक ने डीजीपी को भेजे गए पत्र में षडयंत्र किए जाने का भी उल्लेख किया है। इसकी जानकारी जब कार्यकर्ता व सपा पदाधिकारियों को हुई तो मायूसी छा गई।

अंतिम दफा मां को ट्वीट कर दी थी जन्मदिन की बधाई
सपा विधायक राजनैतिक चर्चा में बने रहने के लिए बयान ट्विटर भेजते रहते हैं।  मौजूदा समय में विधायक पल्लवी पटेल के जिस ट्विटर अकाउंट @pallavi_apnadal के हैक होने की शिकायत की गई है। उसमें आखिरी पोस्ट 11 जनवरी को हुआ है। जिसमें अपनादल कमेरवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को सम्बोधित जन्म दिन की शुभकामना दी गई थी। 
विज्ञापन

सुर्खियों में रहती हैं विधायक
विधायक पल्लवी पटेल अपने बेबाकी से दिए जाने वाले बयानों के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती है। पिछले दिनों गंगा नदी पर बने एक पुल पर दरार आने पर उन्होंने ट्वीट के जरिए सरकार व डिप्टी सीएम पर भी निशाना साधा था। विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके बयानों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ही निशाने पर रहते थे।

बोले कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
विधायक पल्लवी पटेल के ट्विटर अकाउंट हैक होने से सपाई खेमे में खलबली है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव का कहना है उनकी नेता का अकाउंट हैक कर राजनैतिक विरोधी सपा विधायक के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं।  जबसे पल्लवी पटेल सिराथू से विधायक चुनी गईं तभी से विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।  पिछले दिनों उन्होंने सिराथू क्षेत्र में भ्रमण के दौरान भाजपा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की पोल खोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें