फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेले में गूंजी गंगा की किलकारी, त्रिवेणी हास्पिटल में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Thu, 12 Jan 2023 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मध्य प्रदेश के सीधी र्से आईं उमा गुप्ता महावीर चौराहे पर अपनी बहू आरती के साथ प्रसाद की दुकान लगाती हैं। संगम पर संतों-भक्तों की भीड़ केबीच प्रसाद बेचने वाली अपनी बहू आरती को पेट दर्द के बाद उन्होंने त्रिवेणी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे सुबह साढ़े छह बजे प्रसव-पीड़ा शुरू हुई।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेले में बने त्रिवेणी अस्पताल में महिला ने बच्ची को दिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति पर्व से पहले बृहस्पतिवार को संगम की रेती पर बने त्रिवेणी अस्पताल में नवजात की किलकारी गूंजने के साथ ही चौतरफा खुशी छा गई। कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बेचने वाली एक महिला ने मेले के अस्पताल में बालिका को जन्म दिया। प्रसव-पीड़ा होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सीधी र्से आईं उमा गुप्ता महावीर चौराहे पर अपनी बहू आरती के साथ प्रसाद की दुकान लगाती हैं। संगम पर संतों-भक्तों की भीड़ केबीच प्रसाद बेचने वाली अपनी बहू आरती को पेट दर्द के बाद उन्होंने त्रिवेणी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे सुबह साढ़े छह बजे प्रसव-पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां अस्पताल की अधीक्षक डॉ. अंकिता पांडेय ने उसे प्रसव वार्ड में भर्ती कर लिया। इसके बाद चिकित्सकों और नर्सों की देखरेख में आरती ने स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। अस्पताल में किलकारी गूंजते ही खुशी छा गई।

आरती और उसके परिजनों के साथ अस्पताल के स्टाफ में भी खुशी का माहौल साफ दिखा। परिजनों और चिकित्सकों की सलाह पर बच्ची का नाम गंगा रखा गया। बच्ची के जन्म को लेकर भावुक मां आरती ने उसे मां गंगा का प्रसाद बताया। आरती का कहना था कि संगम किनारे पुत्री रत्न की प्राप्ति से उसे अपार खुशी मिली है। चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची का वजन तीन किलोग्राम है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। अधीक्षक डॉ. अंकिता ने बताया कि यह पहला मौका है जब किसी महिला का प्रसव मेला क्षेत्र के अस्पताल में कराया गया है।

दादी ने अफसरों से भरण-पोषण के लिए लगाई मदद की गुहार
आरती की सास उमा गुप्ता भी इस खुशी को पाकर फूले नहीं समा रही हैं। उन्होंने प्राशसनिक आधिकारियों से गुहार लगाई कि बच्ची के पालन-पोषण के लिए कुछ सहायता दी जाए, ताकि उसके भरण-पोषण की कठिनाइयों से थोड़ी निजात मिल सके।
विज्ञापन

आज गंगा को देखने अस्पताल जाएंगे मेलाधिकारी
मेलाधिकारी अरविंद चौहान ने भी अस्पताल प्रशासन से गंगा और उसकी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मेला क्षेत्र में बालिका शिशु के सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल कर्मियों की सराहना की। मेलाधिकारी शुक्रवार को गंगा को देखने के लिए अस्पताल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें