फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया झूलेलाल का जन्मोत्सव

विज्ञापन
तालिब धर्मशाला से झुलेलाल महोत्सव पर निकली शोभायात्रा में सजी वृहस्पतिदेव की झांकी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सिंधी समाज के इष्टदेवता झूलेलाल की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से शहर के तालिब धर्मशाला में मनाई गई। शहर में निकली शोभायात्रा में झूलेलाल की पालकी पर पुष्प वर्षा की गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा बेल्हा देवी धाम पहुंची, जहां झांकियों का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

सिंधी समाज के वरुण देवता (इष्ट देवता) का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के तालिब धर्मशाला में सुबह से सिंधी समाज की महिलाओं और पुरुषों का जमावड़ा लगा हुआ था। सुबह झूलेलाल की विधि-विधान से हुए पूजन-अर्चन के बाद दोपहर में भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम करीब चार बजे शहर में निकली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
सिनेमारोड, स्टेशनरोड, चौक, श्रीराम तिराहा, सदर मोड के रास्ते रात करीब नौ बजे बेल्हा देवी धाम पहुंची शोभायात्रा में झूलेलाल की पालकी का विसर्जन किया गया। इस मौके पर मुखिया प्रताप कुंदरानी, राकेश साधवानी इंदर हसानी, जगत कुमार साधवानी, लालचंद्र हसानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

तालिब धर्मशाला से झुलेलाल महोत्सव पर निकली झांकी में आरती करते सिन्धी समाज के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें