प्रयागराज के बाजार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई। चांदी का दाम इस वर्ष पहली बार चार लाख के आंकड़े पर पहुंच गया। बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी सोने-चांदी का दाम और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
पिछले वर्ष 29 जनवरी को प्रयागराज के बाजार में सोने का रेट 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी का दाम 89,500 रुपये प्रति किलो था। एक वर्ष बाद ही सोना का दाम 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी का दाम 4.02 लाख रुपये किलो हो गया।
इस तरह से एक वर्ष में ही चांदी का दाम 3.12 लाख रुपये एवं सोना का दाम 1.11 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। दाम बढ़ने से ग्राहक सोना-चांदी खरीदारी करने से अब कतरा रहे हैं। इससे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सोने-चांदी के दाम ज्यादा होने से ग्राहक आभूषण बनवाने से भी बच रहे हैं। कारोबारी अमिताभ टंडन कहते हैं कि बाजार के रुख को देखकर यही लग रहा है कि चांदी को पांच लाख रुपये के आंकड़े को छूने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।