फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू ने पाकिस्तान आर्मी से मिलकर अपना दिल कर लिया है काला

Sun, 12 May 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
siddharthnath singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पीएम को काला अंग्रेज कहने के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने काला चश्मा पहन लिया है। उनको सब काला दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान आर्मी चीफ से मिलकर उन्होंने अपना दिल काला कर लिया है। यही कारण है कि उन्हें आज अपने देश के लोग काले दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


राजापुर स्थित आवास में सवांददाताओं से हुई बातचीत में उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के कथन कि पीएम नफरत फैला रहे हैं पर भी कटाक्ष किया। कहा कि प्रियंका वाड्रा बहुत जल्दी चीजों को भूल जाती हैं। वह 1984 के कत्लेआम को भूल गई हैं, जिसमें हमारे सिख भाइयों का नरसंहार किया  था।

इसके अतिरिक्त राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा बगैर खेद किए हुए कहते हैं कि जो हुआ सो  हुआ। ऐसी पार्टी का नेतृत्व राहुल और प्रियंका कर रहे हैं। तो  अहंकारी कौन है और नफरत कौन फैला रहा है यह बताने की जरूरत नहीं है। इसके पूर्व सिद्धार्थनाथ शनिवार की सुबह कंपनी बाग भी  गए। वहां सुबह टहलने वाले लोगों से उन्होंने रविवार को मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें