Prayagraj News : सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री।
- फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट के नवनिर्वाचित विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस बार जिले की 12 विधानसभा सीटों में सर्वाधिक मत पाने का रिकार्ड बनाया हो, लेकिन वह योगी सरकार पार्ट टू कैबिनेट में अपनी जगह नहीं बना सके। बताया जा रहा है कि जमीनी कार्यकर्ताओं से दूरी और संघ द्वारा पैरवी न किए जाने की वजह सिद्धार्थ नाथ को भारी पड़ गई।
माफिया अतीक अहमद का गढ़ मानी जाने वाली पश्चिम विधानसभा सीट पर लगातार दो बार कमल खिलाने वाले सिद्धार्थ नाथ सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने के बाद अब लोगों की जुबां पर यही सवाल है कि अब उनकी आगे क्या भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि उन्हें संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। चर्चा यह भी है कि वह राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका में एक बार फिर से दिख सकते हैं।