पीएम या सीएम के विषय में क्रोई बात कहने से पहले मर्यादित शब्दों का चयन कर लेना चाहिए। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि उनकी इस अमर्यादित टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी उन्हीं ही भाषा में जवाब दे सकती है, लेकिन हम ऐसा नहीं करेगें। क्योंकि यह भाजपा का संस्कार नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ओम प्रकाश राजभर को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि राजभर मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।
विज्ञापन
पीएम या सीएम के विषय में क्रोई बात कहने से पहले मर्यादित शब्दों का चयन कर लेना चाहिए। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि उनकी इस अमर्यादित टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी उन्हीं ही भाषा में जवाब दे सकती है, लेकिन हम ऐसा नहीं करेगें। क्योंकि यह भाजपा का संस्कार नहीं है।
हो सकता है ओम प्रकाश राजभर के ऐसे ही संस्कार हों और वे इसी में पले बढ़े हों। अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में सिद्धार्थ नाथ से प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के संबंध में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि प्रियंका स्वयं अपने ही परिवार में घिरी हुई हैं वो भाजपा को क्या घेरेंगीं। उन्हें उनके भाई और मां ने ही घेर रखा है। लडक़ी हूं लड़ सकती हूं कहने वाली प्रियंका गांधी अपने घर में ही नहीं लड़ पा रही हैं।