फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सिद्धार्थनाथ सिंह बोले - ग्लोबल स्तर पर मचेगी यूपी के ओडीओपी की धूम

Sun, 15 May 2022 01:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजापुर स्थित आवास पर उन्होंने बताया कि योगी सरकार-1 में शुरू किए गए ओडीओपी की धूम अब विदेश में भी मचेगी। उन्होंने बताया कि दाबोस के जरिए कन्नौज के इत्र की खुशबू दुनिया में पहुंचेंगी। लखनऊ की चिकनकारी, वाराणसी का रेशम, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी आदि का विशेष गिफ्ट हैंपर राज्य सरकार की ओर से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के तमाम जिलों में चले रहे वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) की धूम अब स्विटरजरलैंड में भी दिखाई देगी। स्विटरजरलैंड के दावोस में 22 से 26 मई के दौरान होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-दावोस सबमिट में प्रदेश के तमाम जिलों में चल रहे ओडीओपी उत्पाद का गिफ्ट हैंपर वहां आने वाले मेहमानों को दिया जाएगा। शनिवार को यह जानकारी सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिम विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दी।

विज्ञापन

राजापुर स्थित आवास पर उन्होंने बताया कि योगी सरकार-1 में शुरू किए गए ओडीओपी की धूम अब विदेश में भी मचेगी। उन्होंने बताया कि दाबोस के जरिए कन्नौज के इत्र की खुशबू दुनिया में पहुंचेंगी। लखनऊ की चिकनकारी, वाराणसी का रेशम, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी आदि का विशेष गिफ्ट हैंपर राज्य सरकार की ओर से तैयार किया गया है।

कहा कि वहां विश्व भर से आ रहे प्रतिनिधियों को यूपी ओडीओपी का गिफ्ट हैंपर दिया जाएगा। ऐसे 600 गिफ्ट हैंपर तैयार किए गए हैं। केंद्र सरकार की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा यह गिफ्ट हैंपर भेजे गए हैं। इस दौरान सिद्धार्थनाथ ने राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर पर भी कटाक्ष किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी का चिंतन शिविर उनके परिवार के अस्तित्व का चिंता शिविर बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें