फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सिद्धार्थनाथ सिंह बोले- अतीक-अशरफ का हाल याद रखें उनके गुर्गे, हत्यारों का बहुत बुरा हाल होगा

Mon, 27 Oct 2025 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र में रोडवेज के संविदा बस चालक रावेंद्र पासी की हत्या के बाद पूर्व मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि योगी सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रोडवेज चालक रावेंद्र के परिजनों को सांत्वना देते क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र में रोडवेज के संविदा बस चालक रावेंद्र पासी की हत्या के बाद पूर्व मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि योगी सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अतीक के गुर्गों के सक्रिय होने के सवाल पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अतीक-अशरफ का जो हाल हुआ था, वह उनके गुर्गे याद रखें। कहा कि 21 अक्तूबर को मुंडेरा चुंगी में जब रोडवेज के संविदा बस चालक रावेंद्र पासी उर्फ मुन्नू की हत्या हुई तो वह बिहार में थे। इस मामले में कार्रवाई की गई और लापरवाह पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया। सीएम को भी घटना के बारे में जानकारी है। उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कहा कि बरेली में भी एक समुदाय के लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया था और वहां पर सरकार ने उनका क्या हाल किया, वह लोगों देखा। संविदा चालक की हत्या करने वालों का हाल उससे भी बुरा करेंगे। हत्यारोपी जल्द पकड़े जाएंगे और ऐसी कार्रवाई होगी कि दस पुश्तें याद रखेंगी। सरकार की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

रोडवेज चालक के परिजनों को सांत्वना देते क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
आरोपी सपा और कांग्रेस के वोट बैंक इसलिए नहीं आए राहुल और अखिलेश

रावेंद्र पासी की हत्या के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के न आने के सवाल पर विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि दोनों नेता सिर्फ इसलिए नहीं आए क्योंकि आरोपी उनके वोट बैंक हैं। जब रायबरेली और हाथरस की घटना होती है तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजनीतिक भ्रमण करने चले जाते हैं लेकिन यहां पर हत्यारोपी उस समुदाय से आते हैं जिसे कांग्रेस और सपा अपना वोट बैंक बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए जो इंसानियत को भूलकर घिनौनी राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

पत्रकार एलएन सिंह के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थ नाथ ने मीडियाकर्मी के परिजनों से की मुलाकात

प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने रविवार को मीडिया कर्मी एलएन सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी पत्नी और बेटे से मुलाकात कर सांत्वना दी। कहा कि यह दर्दनाक घटना है। मुख्य आरोपी विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि स्वर्गीय एलएन सिंह के परिजनों ने कुछ मदद की मांग की है। इसके लिए वह शासन और प्रशासन से बात करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें