सगे भाइयों समेत दर्जन भर हुए हैं नामजद
धूमनगंज थाना क्षेत्र के गांव नीमसराय निवासी रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू रोडवेज में संविदा पर ड्राइवर थे। भाई नरेंद्र कुमार उर्फ राजन पासी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:15 बजे रावेंद्र मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप पर बस में तेल भरवाने गए थे। आरोप लगाया कि वहां घात लगाकर बैठे हसनैन उसके भाई नुरैन, अली, कामरान, इरफान, हुसैन, कैफ समेत अन्य अज्ञात युवकों ने रावेंद्र से गालीगलौज शुरू कर दी। जातिसूचक शब्द कहकर उनके सिर पर पत्थर मार दिया और बोले कि इसे मार डालो। इसके बाद सभी ने मिलकर पत्थर बरसाए और भाई की हत्या कर दी थी। घटना में शामिल सभी आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। हत्या के आरोप में जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है उसमें हसनैन अहमद, नुरैन अहमद, अली अहमद, कामरान, इरफान, हुसैन, कैफ शामिल है। इसमें हसनैन और नुरैन सगे भाई हैं।