फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मामले में अब विपक्ष के नेता दें जवाब : सिद्धार्थ नाथ

Thu, 08 Oct 2020 02:52 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बुधवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन का हवाला देते हुए कहा कि हाथरस में जो कुछ हुआ उसका पर्दाफाश हो चुका है। अब सरकार नहीं, बल्कि विपक्ष जनता के निशाने पर है। विपक्ष इस मामले में जवाब दे कि वह हाथरस में दंगा क्यों करवाना चाहता था।
विज्ञापन


अपने चाचा स्व. चौधरी अमरनाथ सिंह के निधन के बाद बुधवार को उनके दसवां कार्यक्रम में शिरकत करने आए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि विपक्ष की यूपी में जातिगत और सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश नाकाम हो गई है। विपक्ष सरकार को लगातार अस्थिर करने की कोशिश कर रहा था। वहां कांग्रेस के एक स्थानीय नेता का सांप्रदायिक दंगे भड़काने में नाम आ रहा है। सिद्धार्थनाथ यहीं नहीं रुके, कहा कि एक बात साफ हो गई है कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इस्लामिक संगठन पीएफआई, सीएफआई के माध्यम सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश में माहौल बिगाड़ना चाहती है। सही समय में यह मामला पकड़ में आ गया।

मुख्य आरोपी से प्रियंका वाड्रा का क्या संबंध है? कहा कि हाथरस मामले में योगी सरकार ने समय रहते कड़े कदम उठाएं। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हाथरस मामले में हलफनामा भी दिया। सरकार सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में सीबीआई जांच के लिए तैयार है। अभी जो जांच चल रही है, उसमें तमाम तथ्य सामने आए हैं। पूरी पारदर्शिता से सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है। आवश्यकता पड़ी तो सरकार और कड़े कदम उठाएगी। भाजपा का एजेंडा सिर्फ विकास है और प्रदेश में बढ़ते विकास से विपक्ष घबराया हुआ है। आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा षड्यंत्रकारियों के साथ गुंडागर्दी, जातिवाद के जरिए प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें