फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनाथ ने शहर पश्चिमी में 100 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पश्चिमी में 100 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
विज्ञापन

0 15 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 5.50 करोड़ रुपये से ब्लॉक का प्रशासनिक भवन तैयार
प्रयागराज। शहर पश्चिमी में शुक्रवार को 100 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भगवतपुर ब्लॉक के प्रशासनिक भवन का भी लोकार्पण किया, जिसके निर्माण में 5.50 करोड़ रुपये खर्च हुए।
भगवतपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने 35 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 65 का शिलान्यास किया। इसमें ब्लॉक के प्रशासनिक भवन के अलावा तीन स्कूलों में फाउंडेशन रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि निर्माण शामिल हैं। उन्होंने मंडी की भी आधारशिला रखी। मंत्री ने कहा कि पांच वर्षों में शहर पश्चिमी में विकास की नई इबारत लिखी गई।
विज्ञापन

एक अलग कार्यक्रम में मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं को 800 टूल किट वितरित किए। इनमें से 450 को सिलाई मशीन, 225 को आचार चटनी के टूल किट, 100 को बेकरी की मशीन तथा 25 को मूंज से संबंधित टूलकिट दिए गए। मंत्री ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत 3000 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें से ही 800 को टूल किट वितरित किए गए। कार्यक्रमों में खादी बोर्ड के सदस्य रमाशंकर शुक्ल, डीडीओ अशोक कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग एके चौरसिया आदि मौजूद रहे।
000
सपा विधायक ने किया 39 सड़कों का लोकार्पण एवं 19 का शिलान्यास
प्रयागराज। सपा विधायक उज्जवल रमण सिंह ने शुक्रवार को चाका में आयोजित कार्यक्रम में 39 सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने 19 सड़कों का शिलान्यास भी किया। इन सड़कों के निर्माण पर कुल छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक ने कहा कि सपा सिर्फ झूठे वादे नहीं करती, विकास भी करती है। सपा सरकार में ही राज्य विश्वविद्यालय बना था, जो अब सरस्वती हाईटेक सिटी में आकार ले रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनने पर रोजगार और स्वास्थ्य पर काम किया जाएगा। प्रयागराज में एम्स जैसे अस्पताल पर काम किया जाएगा। इस दौरान शीतला पांडेय, प्रमुख अनिल पटेल, सनिल अहमद, पप्पू इजरायल आदि मौजूद रहे।
000
मोहित प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल
प्रयागराज। करछना के मोहित यादव को सपा लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के नेताओं ने मोहित का बधाई दी।
विज्ञापन

000
कोरोना, कैंसर का इलाज नहीं मिलने से पूर्व सैनिक नाराज
प्रयागराज। ईसीएचएस में कोरोना और कैंसर का इलाज नहीं मिलने पर पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को हुई बैठक में उन्होंने मिलिट्री अस्पताल में इलाज की सुविधा दिए जाने की मांग की। बैठक में श्याम सुंदर पटेल, मुकेश मिश्रा, ईश्वर चंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें