फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुआट्स : बकाया वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, विवि में तालाबंदी कर ठप किया कामकाज

Thu, 16 Nov 2023 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एक महीने की सैलरी और एक महीने का बैकलॉक देने का किया था वादा, लेकिन समय बीतने के बाद अभी तक भुगतान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते शुआट्स के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुआट्स में कर्मचारियों ने वेतन को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। विभिन्न विभागों के कार्यालय में कर्मचारियों ने तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया। रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने दर्जनों  की संख्या में जुटे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। बकाया वेतन को लेकर बीते 27 अक्तूबर को भी कॉलेज का गेट बंद करके कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड ने जोरदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एक महीने की सैलरी और एक महीने का बैकलॉक देने का किया था वादा, लेकिन समय बीतने के बाद अभी तक भुगतान नहीं किया जा सका है। हंगामे के सूचना पर करछना के उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव और एसीपी अजीत सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वह कर्मचारी और विश्वविद्यालय प्रबंधन से बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें