श्रृंगवेरपुर में गंगा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला।
तिरंगा यात्रा का मनोरम दृश्य देखकर श्रद्धालु एवं पर्यटक अपने मोबाइल और कैमरो मे गंगा तिरंगा यात्रा की तस्वीरे कैद करते नजर आए। चारों तरफ तिरंगे की लहर से ग्रामीणों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि गंगा तिरंगा यात्रा विगत दो वर्षों से निकाली जा रही है। जिसे देखने के लिए ग्रामीण गंगा तट पर आने लगे हैं। इसके साथ पीएसी के जवानो ने गंगा तिरंगा यात्रा में सहयोग प्रदान किया है। श्रृंग्वेरपुरधाम पीठाधीश्वर महंत रामप्रसाद दास शास्त्री महाराज के द्वारा श्रीराम विश्राम आश्रम में तिरंगे को फहराया गया। कंकाल काली के महंत मानस बाबा के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष पप्पू त्रिपाठी, महामंत्री सुरेन्द्र पुष्पकार, उपाध्यक्ष कल्लू बाबा, निर्मल बाबा, मुन्ना सोनी, मनोज त्रिपाठी, वैभव मिश्र आदि रहे।