फोटो कैप्शन श्रृंगवेरपुर धाम में शिवलिंग निर्माण करते भक्तगण
11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महाअभियान के दूसरे दिन मंगलवार को शृंग्वेरपुरधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। छह वर्षीय बाल साधक एवं आयोजक श्रीश बाहुबली महाराज के आह्वान पर भक्तों ने मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया
पार्थिव शिवलिंग निर्माण के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीश बाहुबली महाराज की शिवभक्ति और 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण के संकल्प को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
संचालन शृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। आभार संयोजक दीपा मौर्य ने जताया। मौके पर पुरोहित पप्पू त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, वरुण द्विवेदी, वैभव मिश्र, मोनू मिश्र, सुरेंद्र पुष्पकार आदि रहे।