फूलपुर के इस्माइलगंज वार्ड में सीसी सड़क का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष अमर
कस्बे के तीन वार्डों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने की दिशा में नगर पंचायत ने कदम बढ़ाया है। मंगलवार को शेखपुर, पूर्वी लोचनगंज और इस्माइलगंज वार्ड में नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किए गया। सड़कें बनने से स्थानीय लोगों को जलभराव और खराब रास्तों से राहत मिलने के साथ आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
इस्माइलगंज वार्ड में सीसी सड़क के लोकार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि कस्बे के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां भी चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे। सीसी सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की तस्वीर भी बदलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश चंद्र विश्वकर्मा एवं संचालन पूर्व जिला मंत्री कमलेश मिश्रा ने किए।
इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रवीण प्रकाश, भाजपा नेता अनिल मौर्य, लक्ष्मीकांत मिश्रा, आशीष केसरी, विपिन विश्वकर्मा, जिग्नेश सिंह, राहुल विश्वकर्मा और बलवंत मौर्य आदि रहे।