फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: निबंध में श्रेया और शैव्या अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के फतेहपुर माफी स्थित सार्वजनिक ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात और आठ विद्यार्थियों के बीच हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। कक्षा सात की श्रेया व आठ की शैव्या यादव ने प्रथम हासिल किया। उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक सिद्धार्थ भारद्वाज ने कहा, निबंध लिखना केवल शब्दों को कागज पर उतारना नहीं है, बल्कि अपने विचारों को सशक्त रूप से व्यक्त करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं को नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही। समारोह में मुख्य अतिथि कमला पटेल, प्यारेलाल वर्मा, शिक्षक सतीश कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें