फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन से गुजरी श्रमिक एक्सप्रेस तो जवानों ने किया अभिवादन

Sun, 03 May 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

देश के तमाम प्रांतों में फंसे मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं स्पेशल ट्रेनों में से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन से गुजरी। सुबह 9.15 बजे के आसपास ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से गुजरी। इस दौरान वहां तैनात आरपीएफ जवानों ने ताली बजाकर उसमें सफर करे यात्रियों का अभिवादन किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
जयपुर से पटना के बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेन मई दिवस के अवसर पर जयपुर से शुक्रवार की रात चली, जो आगरा फोर्ट के रास्ते, कानपुर होते हुए सुबह 9.15 बजे जंक्शन से गुजरी। ट्रेन आने के पूर्व ही प्लेटफार्म नंबर चार पर आरपीएफ जवान कतारबद्ध खड़े हो गए। इस दौरान ट्रेन आई तो आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह, एसआई अमित द्विवेदी आदि ने जवानों के साथ ट्रेन में सफर कर रहे मजदूरों का अभिवादन ताली बजाकर किया। उधर रात में भी जबलपुर से जम्मूतवी के लिए आर्मी स्पेशल ट्रेन आने की भी बात रेल अफसरों ने कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें