राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसरा में हाईस्कूल और इंटर की छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता में श्रद्धा केसरवानी ने पहला और प्राची त्रिपाठी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बारा की तरफ से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसरा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक शिवम मिश्रा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। प्रतियोगिता में 50 में 42 नंबर पाकर श्रद्धा केसरवानी ने प्रथम और 40 नंबर पाकर प्राची त्रिपाठी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रयाग संगम सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा व विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजूलेश विश्वकर्मा को भी सम्मानित किया गया।