फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीडीओ ने चाका ब्लाॅक के अमिलिया गांव में लगाई जन चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड चाका के अमिलिया गांव में शुक्रवार को ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी हर्षित सिंह ने किया। इसमें ग्रामीणों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारी से कहा कि वे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में उनकी सहायता करें।
विज्ञापन


जन चौपाल में उपस्थित जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया। उपायुक्त श्रम रोजगार गुलाब चंद्र ने मनरेगा की जगह बने नये कानून की जानकारी दी। कहा कि मजदूरों की मांग के अनुसार अब उन्हें साल में एक सौ पच्चीस दिन का रोजगार मिलेगा। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी चाका अनीश अहमद, सीडीपीओ हर्षिता गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी चद्रकांत सिंह, पशुचिकित्साधिकारी डाॅ. आदित्य सिंह, मत्य अधिकारी विजय कुमार शुक्ल, पशुधन प्रसार अधिकारी पीएन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें