। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने गैरहाजिर रहे आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। एडीएम प्रशासन ने कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिनिधि नहीं बल्कि स्वयं अधिकारी आएं। इससे समस्याओं का निस्तारण हो सके।
मेजा के पाठा क्षेत्र में उत्पन्न पानी की समस्या की शिकायत पर एडीएम प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने राजस्व कर्मियों से कहा कि जिन-जिन गांवों में पानी की समस्या है उसकी रिपोर्ट बनाकर टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा बिजली, पानी की कई और शिकायतें आईं।
संपूर्ण समाधान दिवस में बिना बताए अनुपस्थित रहे आठ अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। लापरवाही के आरोप में लेखपाल शिरोमनिपुर की क्लास ली गई। संपूर्ण समाधान दिवस में 427 शिकायती पत्रों में से आठ का मौके से निस्तारण किया गया। संवाद
अतिक्रमण न हटने पर आत्मदाह की चेतावनी
उसकी जरार के नन्हें भारतीया ने शिकायत की है कि उसके घर तक बनाई गई सड़क के बीचों-बीच पड़ोसी ने हैंडपंप लगा लिया। उन्होंने कानूनगो पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया। कहा कि अगर सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आत्मदाह कर लेगा। इससे नाराज होकर एसडीएम नीलम उपाध्याय ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित कर दिया। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि जिस जमीन पर सड़क बनाई गई है वह किसी दूसरे की भूमिधरी है। जिस वजह से दिक्कत आ रही है।