prayagraj news : मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाने को जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : prayagraj
कोविड वैक्सीन की कमी से सोमवार को टीकाकरण केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल रहा। मेडिकल कॉलेज केंद्र पर नौ से 12 बजे की स्लॉट वालों को कई घंटे लाइन लगानी पड़ी। कॉल्विन, बेली में भी वैक्सीन की डोज लगवाने गए लोग परेशान हुए। दारागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह लोगों को बैरंग लौटाया गया। दोपहर बाद वैक्सीन आई तो कुछ लोगों का टीकाकरण किया गया।
मेडिकल कॉलेज टीकाकरण केंद्र पर दिन भर में 1307 लोगों का टीकाकरण किया गया। केंद्र पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं। यहां से लोगों को लौटाया नहीं गया पर वैक्सीन डोज लगवाने आए लोगों ने लंबा इंतजार किया। यहा दो बार वैक्सीन मंगाई गई। चार हजार टीके स्टॉक में, 20 हजार की डिमांड, टीकाकरण में आज बाधा आ सकती है