घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। यहां कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस के नाम से गैस एजेंसी का कार्यालय है। रविवार की तड़के लगभग 5.30 बजे एजेंसी से धुंआ उठता देख मॉर्निंग वॉक करने वालो ने एजेंसी संचालक गौरव केसरवानी को इसकी सूचना दी।
नगर पालिका परिषद भरवारी के कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस के कार्यालय में रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से धुंआ उठता देख मॉर्निंग वॉक करने वालो ने एजेंसी मालिक को फोन से सूचना दी l
विज्ञापन
सूचना के बाद एजेंसी पहुंचे संचालक गौरव केसरवानी व अन्य लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से एजेंसी के आफिस में लगे हुए इन्वर्टर और बैटरी में ब्लास्ट हो गयाष हालांकि सीज फायर के माध्यम से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। यहां कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस के नाम से गैस एजेंसी का कार्यालय है। रविवार की तड़के लगभग 5.30 बजे एजेंसी से धुंआ उठता देख मॉर्निंग वॉक करने वालो ने एजेंसी संचालक गौरव केसरवानी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद गौरव और अन्य तमाम लोग पहुंचे और सीज फायर के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी बीच इन्वर्टर और चार बैट्रों में ब्लास्ट हो गया। छह सेट कंप्यूटर उपकरण, सीसीटीवी कैमरे सहित कार्यालय का पूरा फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया।