निरीक्षक अश्विनी कुमार और अतिरिक्त निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजार खीरी, लेड़ियारी व लालतारा आदि गांवों का भ्रमण किया। चौपाल लगाकर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
28 अगस्त को चचेरी बहन के साथ छेड़खानी के विरोध पर सत्यम शर्मा की हत्या के सातवें दिन रविवार को खीरी बाजार पूरी तरह से खुल गया। पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। साथ ही संवाद के माध्यम से उनकी समस्याएं जानीं।
निरीक्षक अश्विनी कुमार और अतिरिक्त निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजार खीरी, लेड़ियारी व लालतारा आदि गांवों का भ्रमण किया। चौपाल लगाकर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
कहा कि लोग अफवाहों से बचे। कोई समस्या होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दें। पीड़ित परिवार की सुरक्षा और दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। निरीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि सभी अपराधी जेल भेजे जा चुके हैं। उनकी संपत्ति और जमीनों की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को मुआवजा और मदद के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने थाने में रविवार को उपनिरीक्षकों और बीट सिपाहियों के बैठक कर स्थिति का आकलन किया।