उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में दी प्लानर की ओर से दस दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज शनिवार को हुआ। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही सभी स्टाल पर जाकर कारीगरों की कलाकारी देखी और उनकी तारीफ की। आयोजक सनी ने बुके और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है। यहां लोगों ने अपने पसंद की चीजें खरीदी। इस दौरान पहले दिन ही मैसूर का रजवाड़ा फर्नीचर लोगों ने खासा पसंद किया। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली से लाए गए फर्नीचर की विस्तृत रेंज भी लोगों ने सराही। अगले सहालग को देखते हुए लोगों ने फर्नीचर की बुकिंग आदि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान लाइफ स्टाइल से जुड़ी तमाम चीजों की खरीदारी भी लोगों ने की।
एनसीजेडसीसी प्रांगण में लगे इस मेलेे का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। मेले में मौर्य फर्नीचर बंगलुरू के विशाल ने बताया कि मैसूर पैलेस में जिस तरह के फर्नीचर है वैसे ही फर्नीचर यहां लाए गए हैं। इसमें नक्काशी भी वैसे ही की गई है। इसी वजह से उसे रजवाड़ा फर्नीचर भी कहा जाता है। यहां सोफा, झूला, डाइनिंग टेबल आदि की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। खास बात यह है कि यहां झूले पर लगी चेन पीतल की है।
इसी तरह दिल्ली से आए अर्बन वुड के ललित कुमार ने बताया कि सोफा कम बेड की यहां आकर्षक रेंज उपलब्ध है। सोफे में स्लीपवेल कंपनी का गद्दा, सेंचुरी का बोर्ड, सागौन की लकड़ी आदि का प्रयोग किया गया है। इसका दाम 37800 रुपये है। इस प्रदर्शनी में घर को नया लुक देने के लिए कार्विंग सोफा, डाइनिंग टेबल, बेड का सुंदर और अद्भुत संग्रह है।
यहां विशेष ऑफर के तहत फैक्टरी प्राइज में ही इसे बेचा जा रहा है। इसी तरह राजस्थानी फर्नीचर भी लोगों ने पसंद किए। जयपुर से आए धनीराम ने बताया कि जोधपुर की लकड़ी और मेटल की कारीगरी और शिल्प कौशल के साथ आम और शीशम से बनी लकड़ी की नक्काशी युक्त कलाकृतियां भी प्रदर्शनी में उपलब्ध है।
घर के गार्डन और बॉलकनी के भी फर्नीचर
नई दिल्ली के रियाल्टो लाइफ स्टाइल ने घर के गार्डन, छत और बॉलकनी में रखे जाने वाले फर्नीचर की विस्तृत रेंज यहां उपलब्ध करवाई है। इन आउट डोर फर्नीचर में 20 से 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। शो के संचालक सन्नी मलिक ने बताया कि प्रयागराज में मेला दस दिन रहेगा।
पहले दिन काफी संख्या में लोग आए। वहीं दूसरी ओर मेले में लोगों ने अफगानिस्तान के ड्राईफ्रूट, बंगलादेश की साड़ियां, थाईलैंड की क्राकरी आदि भी खरीदी। रविंदर सिंह उर्फ डिंपी ने बताया कि में हेल्थ फिटनेस प्रोडक्ट, कास्टमेटिक, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कालीन, बेडशीट, कपड़े आदि की भी विस्तृत रेंज है। इस दौरान लोगों ने राजस्थानी जायके का भी लुत्फ उठाया।