फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों को लगानी होगी थोक एवं फुटकर दोनों की रेट लिस्ट

Sat, 28 Mar 2020 12:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
दवाई दुकान - फोटो : pti
विज्ञापन
आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायताें के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। बड़े और छोटे सभी तरह के दुकानदारों को थोक एवं फुटकर दोनों तरह की रेट लिस्ट लगानी होगी। यह व्यवस्था ठेलिया पर सब्जी, फल आदि बेचने वालों पर भी लागू होगी।
विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठ में यह तय हुआ कि रेट लिस्ट में दुकानदारों और ठेलिया वालों को बताना होगा कि उन्होंने मंडी से किस भाव पर सामान खरीदे और बेच किस दाम पर रहे हैं। निजी संस्थाओं में स्टाफ को 31 मार्च तक वेतन देना सुनिश्चित किया जाएगा। फ्लोर मिलों के पास गेहूं का स्टाक खत्म हो गया है। इससे आटे की कमी हो गई है। इससे निपटने के लिए एफसीआई के गोदाम से गेहूं की आपूर्ति का निर्णय लिया गया।

एफसीआई के गोदाम से सीधे गेहूं फ्लोर मिलों को भेजा जाएगा। दिन भर चली अलग-अलग बैठकों में लॉकडाउन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने तथा लोगों को आवश्यक वस्तुएं मिलती रहे इसे लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। शनिवार से स्वयं सहायता समूहों की मदद से गरीबों, मजदूरों के लिए भोजन वितरण की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। पहले दिन दो जगह भोजन के पैकेट वितरित किए जाएंगे। कोई अड़चन नहीं आई तो आगे इस योजना को विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें