फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर मिस्ट्री : न्यायिक अभिरक्षा में लाया जाएगा माफिया अतीक का शूटर कवि, उगलेगा अहम राज

Fri, 28 Apr 2023 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीबीआई जांच के दौरान बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में प्रकाश में आए माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि से राज उगलवाने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। अब्दुल कवि को कस्टडी में लेने के लिए पुलिस सीजेएम कोर्ट से बी वारंट लेकर तामील कराने लखनऊ रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
Kaushambi : अब्दुल कवि, माफिया अतीक का शूटर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई जांच के दौरान बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में प्रकाश में आए माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि से राज उगलवाने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। अब्दुल कवि को कस्टडी में लेने के लिए पुलिस सीजेएम कोर्ट से बी वारंट लेकर तामील कराने लखनऊ रवाना हो चुकी है। माना जा रहा है कि अब्दुल कवि के आने के बाद राजूपाल व उमेश की हत्या से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन


25 जनवरी 2005 को प्रयागराज में तत्कालीन बसपा विधायक राजूपाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना की जांच सीबीआई के हवाले की गई। जांच के दौरान पता चला कि सरायअकिल के भखंदा गांव का अब्दुल कवि भी घटना में शामिल था। वह माफिया अतीक का शूटर है। सीबीआई के चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब्दुल कवि 18 साल से फरार चल रहा था। 24 फरवरी को राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की प्रयागराज में हत्या कर दी गई।

हत्याकांड में अतीक, उसके भाई अशरफ व पत्नी शाइस्ता परवीन का नाम वारदात की साजिश रचने में सामने आया। इसके बाद तीन मार्च को पुलिस ने अब्दुल कवि के घर सरायअकिल कोतवाली के भखंदा स्थित घर में छापेमारी की। शूटर तो यहां से नहीं पकड़े गए,लेकिन दीवारों में छिपाकर रखे गए कई असलहे व कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शूटर कवि समेत परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाद में पुलिस ने घटना में आरोपी बनाए गए कवि के भाई अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पांच अप्रैल को अब्दुल कवि ने लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शूटर के भाई अब्दुल वली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

शूटर कवि के खिलाफ बी वारंट जारी अदालत से हुआ है। पुलिस वारंट तामील कराने के लिए लखनऊ रवाना भी हो चुकी है। कवि के खिलाफ जिले में भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। - समर बहादुर, एएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें