बाल ब्रह्मचारी ने बताया कि यहां पर 38 वर्षों से शिविलिंग का निर्माण माघ मेले में किया जाता है। इसके अलावा 5454 त्रिशूल भी स्थापित किया गया है, जो विश्व कल्याण और आतंकवाद के समूल नाश की कामना से स्थापित है।
माघ मेले के सेक्टर तीन में बाल ब्रह्मचारी अभय चैतन्य फलाहारी मौनी जी महाराज के शिविर में 11 लाख रुद्राक्ष से बना शिवलिंग आस्था का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन और परिक्रमा कर रहे हैं। संगम नोज पर स्थित इस शिविर में स्नान करके लौटने वाले श्रद्धालु मत्था टेक रहे हैं और इसकी परिक्रमा कर मनोकामना पूरी होने का आशीष प्राप्त कर रहे हैं।