फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शास्त्री पुल का काम अधूरा, विभाग का दावा-15 जुलाई तक होगा पूरा

Mon, 06 Jul 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
शनिवार की रात में दारागंज झूंसी लेन पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी एवं मजदूरों की ओर से किया
विज्ञापन

विज्ञापन
शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी जाने वाली लेन पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने की मियाद 11 दिन ही बचे हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के लिए निर्माण कार्य पूरा करना बड़ी चुनौती है। अफसरों का दावा है निश्चित तारीख तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन की ओर से दो जुलाई की रात से सड़क निर्माण के लिए मशीनों की संख्या तीन से पांच और मजदूरों की संख्या भी अब 35 से बढ़ाकर 70 कर दी गई है। विभाग के अफसरों का दावा है कि संख्या बढ़ाए जाने के बाद 15 जुलाई की तय समय सीमा तक डेढ़ किमी की सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुल पर दारागंज से झूंसी जाने वाली दो किलोमीटर की लेन पर शनिवार की रात तक सड़क उखाड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया। मैनुअल तरीके से मजदूरों को लगाकर सड़क का निर्माण और छिलाई कराई जा रही है।
इसके साथ ही मशीन से बिटुमिन, गिट्टी एवं मार्बल डस्ट का मिश्रण तैयार किया जाता है। रात आठ बजे ब्लॉक मिलने पर दारागंज से झूंसी आने वाली लेन पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाता है।
इसी बीच रविवार दोपहर करीब आधे घंटे की बारिश से पुल के किनारे रखी गई सामग्री भी भीग गई। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अफसरों का दावा है कि कुछ देर की बारिश से निर्माण कार्य पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। तीन दिन पहले डीसीपी नीरज पांडेय ने भी बैठक कर हर हाल में सड़क का निर्माण कार्य 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए थे।
चार जून से शुरू हुआ है काम
पुल की मरम्मत का कार्य चार जून से शुरू हुआ था। हालांकि, 32 दिनों में से बीच के तीन दिन छोड़ दिए जाए तो 29 दिन में सड़क की छिलाई का कार्य तो तकरीबन पूरा कर लिया गया लेकिन डामरीकरण का कार्य बेहद धीमा है। पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण झूंसी से लेकर हनुमानगंज, सैदाबाद, बरौत, हंडिया, फूलपुर, सहसों के साथ ही जौनपुर, बादशाहपुर, भदोही और वाराणसी तक के लाखों लोग रोजाना आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

सड़क का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोशिश है कि हर हाल में 15 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। रविवार की दोपहर में हुई कुछ देर की बारिश से सड़क निर्माण कार्य पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। केएस श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें