श्रृंगवेरपुर में गंगा आरती करते शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती।
- फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रीय रामायण मेला के महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया की राष्ट्रीय रामायण मेला प्रारंभ होने से कुछ ही समय पूर्व शंकराचार्य जी का आगमन श्रृंगवेरपुर धाम क्षेत्र वासियों के लिए अत्यंत सुखद है। शंकराचार्य श्री स्वामी जी ने स्थानीय निषाद परिवारों को अंग वस्त्रम से सम्मानित भी किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय रामायण मेला के अध्यक्ष डॉ बालकृष्ण पांडेय, सियाराम सरोज, समाज शेखर प्राण, कृष्णचंद्र पांडेय, रामजीत उपाध्याय, पवन शुक्ला, डॉ रमापति त्रिपाठी, बसंत लाल उपाध्याय, रामचंद्र यादव फौजी, कार्तिकेय अग्रवाल, आशीष केसरवानी, तीर्थ पुरोहित आचार्य कृष्ण कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार त्रिपाठी आदि रहे। गंगा आरती की संपूर्ण प्रबंधन व्यवस्था मेला के संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी ने किया।