फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : पिता ने 16 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Fri, 13 Sep 2024 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महिला मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पिछले कई साल से अल्लापुर में किराये के कमरे में रहती है। पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियों में से बड़ी की उम्र 16 साल है। एक सितंबर को वह घर पर नहीं थी। आरोप है कि इसी दौरान छोटी बेटी ने देखा कि उसकी बड़ी बहन के साथ पिता गलत काम कर रहा है।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन में एक महिला ने अपने ही पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छह साल से बेटी के साथ दरिंदगी हो रही है। इसका पता उसे दो दिन पहले चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

महिला मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पिछले कई साल से अल्लापुर में किराये के कमरे में रहती है। पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियों में से बड़ी की उम्र 16 साल है। एक सितंबर को वह घर पर नहीं थी। आरोप है कि इसी दौरान छोटी बेटी ने देखा कि उसकी बड़ी बहन के साथ पिता गलत काम कर रहा है।

विज्ञापन

घर पहुंचने पर बेटी ने यह बात बताई तो उसके होश उड़ गए। उसने बड़ी बेटी से पूछा तो वह बिलखने लगी। बताया कि छह साल से पापा जबरदस्ती कर रहे हैं। इस बारे में जब उसने पति से पूछा तो उसने न सिर्फ उसे, बल्कि बच्चों को भी पीटना शुरू कर दिया।

कहा कि कहीं भी शिकायत की या मुंह खोला तो सबको जान से मार दूंगा। इसके बाद वह बेटी के साथ दरिंदगी की शिकायत लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। जार्जटाउन प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है। बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें