फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाई में शहाबुद्दीन, बीन वादन में किशन लाल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग संगीत समिति की ओर से देशराज डॉ. मेजर रणजीत सिंह की स्मृति में आयोजित 57वीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न जिलों से आए 31 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखा्ई। गोल्डेन ग्रुप, वर्ग ह और द के परिणामों की घोषणा के मुताबिक बीनवादन में किशनलाल, शहनाई में शहाबुद्दीन नूरी, गिटार में अनीता चक्रवर्ती-अंजलि जायसवाल, वायलिन में डॉ. सुरेश द्विवेदी-चारू गुप्ता, रवींद्र संगीत में माला मुखर्जी, सिंथसाइजर में संगीता बनर्जी ने बाजी मारी। इसी तरह  माया यादव (भजन), अर्चना सेठ (गजल), नीरू गौड़ (ख्याल), जय प्रकाश सिन्हा (भजन) और शिक्षा त्रिपाठी-रितिका सिंह- नेहा तिवारी (ध्रपद धमार) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं नीरू गौड़ भजन, सागरिका घोष (गजल), सनत चतुर्वेदी (ख्याल), दिव्यांगना कुशवाहा (ध्रुपद धमार), स्वाती तिवारी-अर्पिता गुप्ता-नेहा पांडेय (ठुमरी दादरा) विधा में द्वितीय स्थान पर रहीं। मधुलिका गांगुली (गजल), पूजा मिश्रा-प्रिया चंद्रा (ध्रुपद धमार), आशीष शर्मा- नेहा तिवारी (ठुमरी दादरा) में तीसरे स्थान पर रहे। संचालन सहायक निदेशक शंकरी गुहा और नवीन कुमार ने किया। सचिव अरुण कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार को भजन, गीत, गजल, लोकगीत आदि की प्रतियोगिता हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें