फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न मामले में कुलपति से मिलीं छात्राएं

Thu, 21 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न के मामले में छात्राओं का प्रतिनिधिमंडल  बुधवार को कुलपति से मिला। इसमें पीड़ित छात्रा भी शामिल रही। छात्राओं ने कुलपति के समक्ष पूरी बात रखी और कुलपति से आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित छात्रा का यह भी कहना था कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह महिला आयोग में शिकायत करेगी।
विज्ञापन


कुलपति ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि  विभाग की गतिविधियां सामने लाने तथा शिक्षक की गतिविधियों की सच्चाई जानने के लिए दो कमेटी गठित है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुलपति ने छात्राओं को दिन में 12.30 बजे मिलने का समय दिया था। इसके मद्देनजर छात्राएं जुलूस बनाकर कुलपति कार्यालय पर पहुंची लेकिन तब तक एक बज गया था। इसलिए पीड़िता तथा उसके साथ एक अन्य छात्रा को कुलपति से मिलने दिया गया।

वहीं इस मामले में गठित जांच समिति के सदस्यों ने भी विभाग में जाकर छात्राओं से पूछताछ की। छात्राआें ने समिति के समक्ष कई तरह के आरोप लगाए। उनका कहना था कि आरोपी शिक्षक उनसे घर-परिवार की भी बात करता था। छात्राओं ने घर पर कोचिंग का मुद्दा भी उठाया। छात्राआें का साफ कहना था कि विभाग की स्थिति ठीक नहीं है। इस माहौल को लेकर छात्राओं में भय भी रहा। आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने पर्चे भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें