फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमबाजी के आरोप में सात छात्र निलंबित

विज्ञापन
Seven KPUC students suspended for bombing charges - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। हॉलैंड हॉल हॉस्टल और केपीयूसी हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद बढ़ गया है। केपीयूसी हॉस्टल के एक छात्र की पिटाई करने के आरोप में बुधवार को हॉलैंड हॉस्टल के नौ छात्रों को निलंबित कर दिया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को हॉलैंड हॉल हॉस्टल के छात्रों की शिकायत पर केपीयूसी के सात छात्रों को निलंबित कर दिया गया। उन पर हॉलैंड हॉल में घुसकर बमबाजी और फायरिंग करने का आरोप है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हॉलैंड हॉल हॉस्टल के तमाम छात्र चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे का घेराव किया। हॉलैंड हॉल के छात्र आनंद सिंह सेंगर ने चीफ प्रॉक्टर ने लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई कि केपीयूपी हॉस्टल के हरिशरण सिंह, अत्येंद्र प्रताप सिंह, अजीत शुक्ला, मानव कृष्ण पांडेय, अमृतेश गुप्ता, अभिषेक दुबे और सुनील केसरवानी ने भोर में तीन बजे के आसपास हॉलैंड हॉल हॉस्टल में घुसकर फायरिंग एवं बमबाजी की। इस मामले में चीफ प्रॉक्टर ने सातों आरोपी छात्रों को निलंबित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही 17 दिसंबर को शाम चार से पांच बजे के बीच कुलानुशासक कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें