फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट को मिले उर्दू के 66 प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। डायट को उर्दू के 66 प्रवक्ता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को डायट प्रवक्ता उर्दू के 71 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी के पांच पद खाली रह गए। डायट प्रवक्ता उर्दू के 71 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू तीन, चार, पांच एवं छह दिसंबर को आयोजित किया गया था। इसमें सामान्य के 35, अन्य पिछड़ा वर्ग के 20, अनुसूचित जाति श्रेणी के 15 और अनुसूचित जनजाति का एक पद शामिल है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनुसूचित जाति श्रेणी के चार और अनुसूचित जनजाति श्रेणी का एक पद खाली रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें