मुख्य न्यायाधीश बिंदल का फेयरवेल शुक्रवार 10 फरवरी को
मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल के सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त होने पर शुक्रवार 10 फरवरी को फुल कोर्ट फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया है। विदाई समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में सुबह साढ़े नौ बजे से होगा। समारोह में सभी न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता शामिल होंगे। बार एसोसिएशन के महासचिव एसडी सिंह जादौन ने सभी सदस्यों से समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।