फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर रेल यातायात : वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेनों के किराये में अभी नहीं मिलेगी छूट, 15 नवंबर से नियमित हो जाएंगी ट्रेनें

Sat, 13 Nov 2021 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज

सार

15 नवंबर से सभी ट्रेनों से हट जाएगा स्पेशल का तमगा। सभी ट्रेनों का नंबर भी हट जाएगा। स्पेशल कैटेगरी में ट्रेन चलाने के कारण रेलवे यात्रियों से अधिक किराया वसूलता था। ट्रेनें नियमित हो जाने के बाद किराया भी कम हो जाएगा, लेकिन रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन लोगों ने टिकट बुक करा लिया है उनका पैसा वापस नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को विशेष ट्रेन का जो दर्जा दिया गया था वह 15 नवंबर से हट जाएगा। यानी की 15 नवंबर से वर्तमान मेें जो ट्रेनें स्पेशल के रूप में चल रही हैं वह डेढ़ वर्ष की अवधि के बाद पहले की तरह नियमित ट्रेनों के रूप में चलेंगी। हालांकि, रेलवे ने अभी वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य कोटे के तहत किराये में दी जाने वाली रियायत को लेकर अभी कोई आदेश नहीं दिया है। यानी कि ट्रेनें भले ही नियमित हो जाएं, लेकिन पूर्व की भांति उसमें दी जाने वाली रियायत यात्रियों को अभी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड द्वारा शुक्रवार को सभी जोनल रेलवे को पत्र लिखकर कहा गया था कि नियमित सुपरफास्ट, मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कोविड पूर्व समयसारिणी के हिसाब से चलेंगी। उनके पुराने नंबर भी बहाल होंगे। यात्रियों से कोविड पूर्व काल में अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित दर के हिसाब से किराया लिया जाएगा। फिलहाल यह आदेश 15 नवंबर से प्रभावी हो जाएगा। इस व्यवस्था के तहत प्रयागराज एक्सप्रेस जिसका वर्तमान में 02417 नंबर है वह 15 नवंबर से 12417 हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे जोन की बात करें तो यहां से संचालित सभी 78 ट्रेनों का नंबर 15 नवंबर से बदल जाएगा।

विज्ञापन

जोन के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि सामान्य यात्री ट्रेनें बहाल होने के बावजूद सीनियर सिटीजन, खिलाड़ी, मान्यता प्राप्त पत्रकार आदि के किराये में छूट पर अभी कोई निर्देश बोर्ड से प्राप्त नहीं हुआ है। पहले की तरह कैंसर मरीज एवं कुछ अन्य मामलों में दी जाने वाली रियायत ही अभी लागू रहेगी। इसके अलावा आरक्षित कोच में सिर्फ कंफर्म टिकट होने पर ही यात्रा की अनुमति रहेगी। नए आदेश के तहत ट्रेनों से विशेष ट्रेन का दर्जा तो खत्म हो जाएगा, लेकिन इन ट्रेनों में पूर्व से बुक कराई जा चुकी टिकटों का किराया वापस नहीं किया जाएगा। चादर, कंबल, तकिया आदि भी अभी यात्रियों को रेलवे नहीं देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें