उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में नए सत्र से सेमेस्टर प्रणाली लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय में परास्नातक के साथ स्नातक पाठ्यक्रमों में भी सेमेस्टर प्रणाली लागू होगी और इसी आधार पर परीक्षाएं भी होंगी। नई व्यवस्था को समय से लागू किया जा सके, इसके लिए लॉक डाउन में फंसे मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षक घर बैठे पाठ्यक्रम तैयार कर रहे हैं।