फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल से हटाए गए सुरक्षा गार्डों ने पीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
security gaurds removed from bsnl plead with pm
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच बीएसएनएल में सुरक्षा गार्डों को ड्यूटी से हटाए जाने के मामले की शिकायत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की गई। इसके लिए गार्डों ने पीएम को शिकायती पत्र भेजा है। सुरक्षा गार्डों ने चेताया है कि अगर उनको काम पर वापस नहीं लिया गया और मानदेय का भुगतान नहीं किया तो वह बेमियादी अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ड्यूटी से अचानक हटाए गए 64 पीआरडी जवानों ने दो दिन पहले प्रदर्शन करने के साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई थी। उनका कहना है कि महाप्रबंधक ने उनका नहीं सुनी। 90 गार्डों का 11 महीने का मानदेय भी नहीं मिला है। अब ड्यूटी से भी हटा दिया गया। ऐसे में लॉकडाउन में उनकी समस्या बढ़ गई है। ब्लाक कमांडर बंशीलाल व सुनील कुमार कौशल ने बताया कि पिछले जुलाई महीने से अब तक 1.25 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। सोमवार को इस आशय का शिकायती पत्र प्रधानमंत्री को भेजकर हितों की रक्षा के लिए गुहार लगाई गई। उधर, बीएसएनए के प्रबंधक आनंद कुमार मिश्रा का कहना है कि सुरक्षा गार्डों को कम किया गया है। पहले 82 थे, लेकिन अब 15 रह गए हैं। रही बात मानदेय भुगतान की तो बजट आने के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें