पाकिस्तान ड्रोन से गुरदासपुर में गिराता है हथियार
करीब एक-एक घंटे तक दोनों से गहन पूछताछ हुई। सूत्रों का कहना है कि शनिवार को हुई पूछताछ में सबसे अहम बात यह सामने आई कि अतीक ने पंजाब के गुरदासपुर से हथियार मंगाए थे। यह जानकारी इसलिए भी बेहद अहम है कि यह वह जगह है, जहां अक्सर पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार, ड्रग्स आदि गिराए जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। फिलहाल एटीएस इस बात की जानकारी करने में जुटी हुई है कि हथियार कब, कैसे मंगाए गए।
पंजाब के मददगार का नहीं बताया नाम
एटीएस की टीम लगातार अतीक व अशरफ से पंजाब के उस स्थानीय कनेक्शन के संबंध में राज उगलवाने की कोशिश करती रही, जो अतीक को हथियार पहुंचाता था। हालांकि फिलहाल उन्होंने उसका नाम नहीं बताया। ऐसे में एटीएस पता लगाने में जुटी है कि अतीक के जेल जाने के बाद उसका कोई ऐसा करीबी था जो पंजाब आता-जाता रहा हो। उस स्थानीय कनेक्शन का नाम सामने आना इसलिए भी बेहद जरूरी है, क्योंकि अतीक ने यह भी बयान किया है कि उसी कनेक्शन के जरिए जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्द को भी हथियारों की सप्लाई की जाती है।