फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थरवई में मंगलवार को जीजा के साथ जा रही युवती के साथ छेडछाड एवं लूट करने वाले दूसरे आरोपी राजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार को राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया था। घटना में चार लोग शामिल थे। बाकी अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

थरवई इलाके के निवासी रमेश (परिवर्तित नाम) की साली सीमा (परिवर्तित नाम) कुछ दिनों पहले उसके घर आई थी। सोमवार सुबह 11 बजे के करीब वह उसे छोड़ने के लिए ससुराल सोरांव जा रहा था। हंडिया-कोखराज हाईवे पर अभी दोनों थरवई के डेरागदाई गांव के सामने पहुंचे थे कि दो बाइक से पहुुंचे चार बदमाशों ने उन्हें रोककर मोबाइल व नगदी लूट ली। विरोध पर रमेश को पीटना शुरू कर दिया और बीचबचाव करने पर सीमा को हाईवे से झाड़ियों में खींच ले गए।
फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे छेड़खानी शुरू कर दी। गले में पहना लॉकेट भी लूट लिया। उधर, रमेश ने शोर मचाया तो बदमाश युवती को झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर ली और कुछ देर में राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसने घटना स्वीकार कर ली। बाद में उससे पूछताछ के बाद बुधवार को राजू यादव को भी पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाकी बचे दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें