पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश भी दी, लेकिन इससे पहले वह निकल चुकी थी। गुड्डू की प्रेमिका के घर पर ताला जड़ा मिला है। एसटीएफ ने उसके पड़ोसियों के अलावा आसपास के लोगों से भी उसके बारे में जानकारी जुटाई है। पता चला है कि हत्याकांड से पहले गुड्डू अपनी महिला मित्र के संपर्क में लगातार बना हुआ था। महिला दोस्त के साथ उसकी बातचीत होती रही है। फिलहाल हत्याकांड के बाद से ही यह महिला फरार है।
गुलाम की महिला मित्र से रविवार को भी होती रही पूछताछ
एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। एसटीएफ का मानना है कि महिला मित्रों के जरिए इन फरार शूटरों से जुड़े राज जानने में आसानी होगी। गुलाम की महिला मित्र से रविवार को भी पूछताछ होती रही। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे गए उस्मान उर्फ विजय चौधरी की भी प्रेम कहानी का पता चला था। उस्मान ने भी गांव की ही सुहानी से प्रेम किया था। इसके बाद उसने उसी से शादी कर ली थी।
शूटरों को ले जाने वाली क्रेटा कार के मालिक रुखसार से दूसरे दिन भी पूछताछ
उमेश पाल हत्याकांड में प्रयुक्त की गई क्रेटा कार के मालिक रुखसार अहमद से एसटीएफ के अफसरों ने रविवार को भी घंटों पूछताछ की। रुखसार अहमद का ईटऑन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस अहमद से भी आमना-सामना कराया गया। इस दौरान रुखसार ने उमेश की हत्या से जुड़े कई राज उगले हैं। उससे माफिया से रिश्तों के अलावा फरार शूटरों के बारे में भी पूछतछ की जा रही है।