Prayagraj News : उमेश पाल के घर पहुंचीं विधायक पूजा पाल से कहासुनी और हाथापाई हो गई।
- फोटो : अमर उजाला।
पूजा पाल को सताने लगा डर, सीएम योगी से करेंगी मुलाकात
विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल भी सहम गई हैं। राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने कहा कि उमेश पाल तो वर्ष 2005 में हुई घटना के गवाह थे, लेकिन मैं तो मुकदमे की वादी हूं। पूजा पाल ने कहा कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगी।
सपा की विधायक होने के बावजूद पूजा ने इस हत्याकांड को लेकर योगी सरकार को निशाने पर नहीं लिया। अलबत्ता इतना जरूर कहा कि सीबीआई कोर्ट में राजू पाल की हत्या के केस का ट्रायल अब अंतिम दौर में है। उमेश पाल की हत्या के बाद उन्हें अब और सुरक्षा की जरूरत है। पूजा के मुताबिक सीबीआई ने भी उन्हें हिदायत दी है कि वह बिना उनकी जानकारी के मूवमेंट न करें। पूजा पाल ने कहा कि राजू पाल मर्डर केस के अन्य गवाहों को भी सुरक्षा दी जानी चाहिए।