फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से पलटी स्कूली वैन, कई बच्चे घायल

Wed, 05 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी  (ब्यूरो)। एडीए कालोनी में मंगलवार दोपहर बेकाबू स्कार्पियो ने स्कूली वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पलट गई। इसके बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जब तक पहुंचते स्कार्पियो चालक भाग निकला। लोगों ने बच्चों को वैन से किसी तरह बाहर निकाला। कई बच्चों को इलाज के लिए पास के ही अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

एडीए कालोनी में स्कूलों की छुट्टी होने के वक्त अक्सर जाम लग जाता है। दुर्घटनाएं भी होती हैं। उस पर निजी स्कूल वाहन हों या कोई और, रफ्तार भी काफी तेज होती है। दोपहर चंद्रलोक गेस्ट हाउस चौराहे पर सी ब्लाक की ओर से आ रही स्कूली बच्चों से भरी वैन को स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन पलट गई और बच्चे रोने-चीखने लगे। सभी बच्चे महर्षि विद्या मंदिर के थे। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौका पाकर भाग निकला। तब तक आसपास के लोग भी पहुंच गए। बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया। सभी को चोट लगी थी। पास ही एक घर में ले जाया गया। दर्द से बिलखते बच्चों को लोगों ने जैसे-तैसे संभाला और उनके घरवालों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। वैन चालक ने स्कार्पियो का नंबर पुलिस को दिया है। इस दौरान लोगों ने एडीए कालोनी में वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर पुलिस से शिकायत की। कहा कि प्रमुख चौराहों और स्कूलों के पास कोई बैरियर भी नहीं लगा है। दोपहिया, चारपहिया वाहनों पर किसी तरह का कोई अंकुश नहीं है। अक्सर हादसे होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें