परिचित को छोड़कर वह वापस जाने के लिए बढ़ा ही था कि तभी वहां पहुंची गोरखपुर डिपो की बस ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह छिटककर दूर जा गिरा और सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सिविल लाइंस बस अड्डे पर दर्दनाक हादसे में स्कूटीसवार राजबहादुर (34)की मौत हो गई। वह एक परिचित को छोड़ने के लिए आया था, तभी उसकी स्कूटी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजबहादुर मूल रूप से घूरपुर के कटरा उभारी गांव का रहने वाला था। वह नैनी के डांडी में प्रदीप कुमार गुप्ता की कृषि उपकरणों की दुकान पर काम करता था। शनिवार दोपहर तकरीबन एक बजे वह अपने परिचित को छोड़ने के लिए सिविल लाइंस बस अड्डे पर आया था।
विज्ञापन
परिचित को छोड़कर वह वापस जाने के लिए बढ़ा ही था कि तभी वहां पहुंची गोरखपुर डिपो की बस ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह छिटककर दूर जा गिरा और सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची।
जेब में मिले मोबाइल से संपर्क करने पर उसकी शिनाख्त हुई। फिर घरवालों को सूचना दी गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को मर्चरी भिजवा दिया। आरोपी चालक जौनपुर निवासी ज्ञानेंद्र को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।