फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अरैल बांध रोड पर भिड़ी स्कूटी व बाइक, तीन घायल

Sat, 07 Mar 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
अरैल तटबंध मार्ग पर सीएनजी प्लांट के पास शुक्रवार दोपहर स्कूटी और बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, इसमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने घायलों को अरैल मोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाते हुए परिवार वालों को इसकी सूचना दी। वहीं गंभीर हालत वाले युवक को एसआरएन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के डांडी निवासी श्रेयांश स्कूटी से कहीं जा रहा था। अरैल तटबंध मार्ग पर स्थित सीएनजी प्लांट के समीप सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार डभांव निवासी दीप चंद्र, आर्यन और श्रेयांश घायल हो गए। नैनी पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें