फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान को बचाने सड़क पर उतरे वैज्ञानिक-शिक्षक

Thu, 10 Aug 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
विज्ञापन
सकल घरेलू उत्पाद कम से कम तीन फीसदी वैज्ञानिक और तकनीकी शोध के लिए तथा 10 फीसदी शिक्षा के लिए खर्च करने की मांग को लेकर वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों ने इंडिया मार्च फॉर साइंस का आयोजन किया। इस मार्च में शहर एवं बाहर के शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजयानगरम हाल से निकले इस मार्च में एचआरआई, एमएनएनआईटी, ट्रिपलआईटी, इविवि और विवि के संघटक कॉलेजों, स्कूलों आदि से जुड़े वैज्ञानिक, शिक्षक, चिकित्सक, शोध छात्र एवं शहर के बड़ी संख्या में विज्ञान प्रेमी शामिल हुए।
विज्ञापन


विजयानगरम हाल से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक निकले मार्च में शामिल लोग हाथ में ‘विज्ञान के लिए फंड चाहिए’, ‘विज्ञान इंसान के लिए मानवता के लिए’ नारे लिखी तख्तियां हाथों में ले रखी थी। मार्च में शामिल लोगों को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. अनुपम दीक्षित, प्रो. हरिप्रकाश, प्रो. अनीता गोपेश, प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह, आनंद भवन के निदेशक डॉ. प्रमोद पांडेय शामिल रहे। इंडिया मार्च फॉर साइंस के आयोजक एवं ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के अखिल भारतीय सचिव मंडल के सदस्य दिनेश मोहंता ने देश में विज्ञान की रक्षा के लिए इस अभियान को आगे जारी रखने की अपील की। मार्च में शामिल प्रमुख लोगों में प्रो. एमसी चट्टोपाध्याय,प्रो. बदलता महंती, प्रो. आनंद पाठक, प्रो. वीके तिवारी, प्रो. आरसी मित्तल, प्रो. अनूप सोम, प्रो. प्रमोद कटारा,प्रो. पीएस यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें